Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rampur News: खुशी भी और गम भी; 30 साल पहले गायब हुए युवक के बारे में जब आई जानकारी, तो हैरान रह गए घरवाले

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 11:30 AM (IST)

    Rampur News In Hindi Today मुहल्ले के लोगों के बीच चर्चा है कि घर से नाराज होकर पाकिस्तान गए आलम मियां ने वहां किसी महिला से शादी कर ली थी। पत्नी से मनमुटाव के कारण दोनों में दूरी बढ़ गई और पत्नी ने आलम मियां के पाकिस्तान में अवैध रूप से रहने की शिकायत कर दी। इस कारण पाकिस्तान पुलिस ने आलिम को पकड़कर जेल भेज दिया।

    Hero Image
    Rampur News: पाकिस्तान में महिला से शादी करके बस गया था टांडा का आलिम

    संवाद सूत्र, टांडा (रामपुर)। 30 साल पहले गायब हुए युवक के पाकिस्तान में होने की जानकारी से जहां उनके परिवार में खुशी है, वहीं पाकिस्तान की जेल में बंद होने का दुख भी है। यह परिवार टांडा के मुहल्ला भब्बलपुरी का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार के मुखिया बिट्टन मियां और उनकी पत्नी का निधन हो चुका है, उनके नौ बच्चों में तीन बेटियां और छह बेटे हैं। एक बेटी की भी मृत्यु हो चुकी है। बड़ा बेटा आलिम 30 साल पहले घर से नाराज होकर चला गया था तब से उसके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी।

    आलिम के छोटे भाइयों अनवर मियां और अकबर मियां ने बताया कि उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। माता-पिता को ही अधिक जानकारी थी। दोनों अब जीवित नहीं है। पिता की मृत्यु को 20 वर्ष हो चुके हैं, जबकि वर्ष 2021 में मां की भी मृत्यु हो गई थी। कुछ समय पहले घर में आग लगने के कारण सभी सामान जल गया था।

    ये भी पढ़ेंः बरेली बवाल; व्यापारियों ने मौलाना से विरुद्ध खोला मोर्चा, कहा-'प्रसिद्धि गिरने पर कोई न कोई नया पैतरा अपनाते हैं'

    शैक्षिक प्रमाण पत्र भी घर में नहीं

    आलिम का कोई शैक्षिक प्रमाण पत्र भी घर में नहीं है। माता-पिता से बस इतनी जानकारी मिली थी कि भाई घर में किसी बात से नाराज होकर अपने कागज लेकर वर्ष 1993 में चले गए थे, उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। कुछ लोगों ने उन्हें बताया था कि उनका भाई पाकिस्तान में है, लेकिन कहां है और क्या कर रहा है, इसकी जानकारी नहीं मिली।

    एलआइयू से मिली थी जानकारी

    एक माह पहले एलआइयू वाले आए थे, उन्हीं से जानकारी मिली कि आलिम पाकिस्तान की जेल में बंद है। एलआइयू के अधिकारियों ने परिवार व मुहल्ले के लोगों से जानकारी कर सत्यापन के बाद रिपोर्ट भारतीय उच्चायोग के जरिए पाकिस्तान दूतावास भेजी है, जिससे भाई की रिहाई की उम्मीद लग रही है, यदि वह वापस आते हैं तो हमें खुशी होगी।