Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rampur: 2024 में मोदी जी के नेतृत्व में बनेगी सरकार, मुख्तार अब्बास नकवी ने 'एक देश एक चुनाव' की कही बात

    By Swati SinghEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 10:20 AM (IST)

    Mukhtar Abbas Naqvi पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने घोसी उपचुनाव में बीजेपी की हार पर कहा कि उपचुनाव में मतदान के मुद्दे मूड और माहौल अलग होते हैं। मतदाता सरकार बनाने या हटाने के लिए वोटिंग नहीं करता बल्कि स्थानीय मुद्दों पर मतदान करता है। कोई एक चुनाव केंद्र और राज्य सरकार का जनमत संग्रह नहीं हो सकता।

    Hero Image
    मुख्तार अब्बास नकवी ने 'एक देश एक चुनाव' की कही बात

    रामपुर, जागरण संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर पहुंचे। शुक्रवार देर शाम अपने शंकरपुर गांव स्थित आवास पर उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने 2024 लोकसभा चुनावों की रणनीति पर प्रकाश डाला। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में गठबंधन (आईएनडीआईए) चारों खाने चित्त होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हो रहे जी 20 शिखर सम्मेलन पर नकवी ने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है। भारत पहली बार इसकी मेजबानी कर रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से संभव हो सका। इस सम्मेलन में कई ताकतवर देशों के नेता शामिल होंगे। देश के विकास पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन भारत को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाएगा।

    एक देश एक चुनाव होना जरूरी है

    पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने घोसी उपचुनाव में बीजेपी की हार पर कहा कि उपचुनाव में मतदान के मुद्दे, मूड और माहौल अलग होते हैं। मतदाता सरकार बनाने या हटाने के लिए वोटिंग नहीं करता, बल्कि स्थानीय मुद्दों पर मतदान करता है। कोई एक चुनाव केंद्र और राज्य सरकार का जनमत संग्रह नहीं हो सकता। देश में तो हर महीने कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं, इसलिए एक देश एक चुनाव की जरूरत है। वर्ष 2024 के चुनाव में जनता फिर से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

    नेतृत्व का टोटा है और नीतियों में खोटा है

    गठबंधन के सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी बोले कि गठबंधन की समस्या यह है कि उनके पास नेतृत्व का टोटा है और नीतियों में खोटा है। जब गठबंधन नेतृत्व के टोटे और नीतियों मे खोटे की समस्या से जूझ रहा हो तो उसका हश्र क्या होगा, यह 2024 के चुनाव में नजर आ जाएगा। गठबंधन चारों खाने चित्त होगा।

    भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

    इससे पहले नकवी का रामपुर की सीमा पर पहुंचने पर भाजपाइयों ने कोसी पुल पर रोक कर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, महा सिंह राजपूत, प्रदीप गुप्ता, सोनू लोधी, समर सिंह चौहान, श्रीपाल सिंह चौहान, चंद्र प्रकाश शर्मा, राजीव सक्सेना कड़क, सुनील यादव, आदि उपस्थित रहे।