Rampur News: बैराज से छोड़ा गया 41604 क्यूसेक पानी, कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा
रामपुर में कोसी नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रामनगर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नदी किनारे के गांवों को सतर्क रहने के लिए कहा है। एसडीएम ने संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पानी छोड़ने की मात्रा में लगातार वृद्धि की जा रही है।

जागरण संवाददाता,रामपुर। काेसी नदी में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को रामनगर बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाकर छोड़ा जाता रहा। शाम को छह बजे सबसे ज्यादा 41602 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर सुबह तक कोसी नदी के बहाव पर पड़ने के आसार हैं। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोसी नदी के किनारे वा ले गांवों को सचेत किया जा रहा है।
सोमवार को सुबह छह बजे सबसे पहले रामनगर बैराज से 5958 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। उस समय दढियाल बांध का गेज 207.30 मीटर पर था जबकि यहां खतरे का निशान 209.69 मीटर पर है। इसके पांच घंटे बाद यानी दोपहर एक बजे रामनगर बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाकर 13740 क्यूसेक कर दी गई थी।
इस बीच दढियाल बांध को गेज भी 207.30 से बढ़कर 205.40 पर पहुंच गया था। इसके एक घंटे बाद दोपहर दो बजे 18594 क्यूसेक छोड़ा जाने लगा। शाम चार बजे फिर रामनगर बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाकर 28997 क्यूसेक और शाम छह बजे एक बार फिर छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाकर 41602 क्यूसेक पानी कर दी गई थी।
हालांकि, इससे दढियाल बांध की गेज पर कोई असर नहीं पड़ा था। गेज 207.40 पर ही टिकी थी। सुबह तक इसका असर पड़ने पर कोसी के बहाव में तेजी आ सकती है।
एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि कोसी में पानी बढ़ने की आशंका को लेकर स्टाफ को सतर्क कर दिया गया। संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों पर भी सतर्कता बरती जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।