किसानों के आगे खाद का संकट नहीं आने देगी सरकार, नकवी ने कहा- रबी की फसल बुआई से पहले भरपूर रहेगी उपलब्धता
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार किसानों को खाद संकट से बचाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि दो देशों के युद्ध के कारण आयात ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि किसान परेशान न हों, सरकार खाद का संकट नहीं आने देगी। दो देशों के बीच युद्ध से आयात निर्यात होने वाले कच्चे माल पर थोड़ा असर पड़ता है, लेकिन सरकार ने इसका समाधान निकाल लिया है। रबी की फसल बुआई से पहले देश में भरपूर खाद उपलब्ध होगी।
नकवी गुरुवार को रामपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मतिथि पर हुए कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि एक देश एक चुनाव के रास्ते पर केंद्र सरकार चल पड़ी है। अब जरूरत है कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ हो। इसी तर्ज पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव भी एक साथ हों।
यह व्यवस्था लागू होने से देश की जनता को मतदान के लिए बार-बार कतार में नहीं लगना पड़ेगा। लद्दाख में बवाल पर कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर और लद्दाख की परिस्थितियां बहुत करीब से देखी हैं।
सरकार भी स्थानीय लोगों की मांगों को लेकर गंभीर है। उन समस्याओं का निस्तारण जल्द ही हो जाएगा। कहा कि जीएसटी की दरें कम होने का सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है। सरकार का यह फैसला लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।