रामपुर में भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला, 3 साल के मासूम की जलकर मौत
रामपुर के स्वार रोड पर देर रात एक डंपर ने सीएनजी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन वर्षीय बच्चे की जलकर म ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामपुर। स्वार रोड के खौद बाईपास पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे डंपर की टक्कर लगने से सीएनजी से संचालित कार में आग लग गई। इससे कार में दंपती, उनका तीन वर्षीय बेटा और बरेली निवासी रिश्तेदार फंस गए।
किसी तरह दंपती और रिश्तेदार ने कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन कार में बच्चे की जलकर मौत हो गई। आग से झुलसी महिला को संजीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित डंपर चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार, मिलक क्षेत्र के गांव बेहटरा में दान सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी लता कौशांबी में पुलिस में तैनात हैं। बुधवार देर रात दान सिंह कार से पत्नी, अपने बेटे लट्टू और बरेली निवासी ममेरे भाई रवि के साथ नैनीताल से घर मिलक लौट रहे थे। दान सिंह ही कार चला रहे थे।
यह कार दान सिंह के होमगार्ड पिता इंगल सिंह के नाम पंजीकृत है। बताया कि देर रात 11 बजे के बाद जब इनकी कार स्वार रोड के खौद बाईपास पर काशीपुर आंगा गांव के पास पहुंची तो डंपर ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पलभर में कार आग का गोला बन गई।
सभी लोग कार में अंदर ही फंस गए। हालांकि किसी तरह दान सिंह, उनकी पत्नी लता और रिश्तेदार रवि ने किसी तरह जान बचा ली। लेकिन मासूम लट्टू अंदर ही फंसा रह गया। जिससे आग में जलकर उसकी मौत हो गई। जबकि दंपती और रिश्तेदार झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी पुलिसकर्मी लता को भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।









कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।