Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तंत्र क्रिया के जाल में फंसाकर महिला से रेप फिर बनाई अश्लील वीडियो, रामपुर पुलिस की मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Thu, 02 Oct 2025 10:43 AM (IST)

    रामपुर में तंत्र क्रिया के जाल में फंसाकर एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गुलफाम पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गुलफाम ने महिला को ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपित घायल

    जागरण संवाददाता, रामपुर। महिला को तंत्र क्रिया के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि थाना मिलक खानम का रहने वाला गुलफाम खुद को तान्त्रिक बताता है।

    बेहोश कर बना ली थी अश्लील वीडियो

    25 सितंबर को आरोपित उसके घर आया और तंत्र क्रियाओं के बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपित ने उसे फोन कर कई बार अपने घर बुलाया और बेहोश कर अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो को दिखाकर दुष्कर्म करता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित ने धमकाकर पीड़िता से मोटी रकम भी वसूल ली। महिला का पति बाहर काम करता है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि बुधवार रात आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।