प्रेम में नाकाम युवक ने पुल से लगाई छलांग... रोडवेज बस ने बचाई जान, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
रामपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने ओवरब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। संयोग से वह बस की छत पर गिरा जिससे उसकी जान बच गई। य ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रामपुर। प्रेम प्रसंग में युवक ने ओवरब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। संयोग से वह नीचे गुजर रही बस की छत पर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे सिविल लाइंस कोतवाली के सामने की है। यहां ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग है। क्रासिंग पार करने के लिए ओवरब्रिज बना है, जिसे राम-रहीम पुल नाम दिया गया है।
एक युवक अचानक पुल से नीचे छलांग लगाता है। उसी समय वहां से रोडवेज बस गुजरती है। युवक बस की छत पर गिरता है। तेज आवाज होने पर बस में बैठी सवारियां घबरा जाती हैं। चालक बस रोक लेता है। मौके पर भीड़ लग जाती है। लोग मोबाइल से घटना की वीडियो बनाने लगते हैं। पुलिस भी आ जाती है। युवक को नीचे उतारा जाता है। पुलिस उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा देती है। कुछ देर में ही युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगता है।
सिविल लाइंस कोतवाली के सामने हुई घटना
पुलिस ने युवक से पूछताछ करने का प्रयास किया तो युवक ने एक वीडियो पुलिस को दे दिया। उस वीडियो में युवक अपना नाम पता बता रहा है। साथ ही वह बताता है कि वह अपने भाई की साली से दो साल से प्रेम करता है। उसी से शादी करना चाहता है। शादी न होने पर वह आत्महत्या करने के लिए पुल पर चढ़ गया था।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि युवक उनके थाना क्षेत्र के ही अलीनगर जनूबी गांव का रहने वाला है। उसने प्रेम प्रसंग के चलते ऐसा किया है। उधर, युवक के गांव में उसके इस कृत्य को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि उसका प्यार एकतरफा है। वह पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।