Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: होली के उत्सव में नहीं पड़ेगा कोई व्यवधान, छात्रों को पर्याप्त तैयारी का समय

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 06:05 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षाएं होली के दौरान नहीं होंगी, जिससे छात्रों को त्योहार मनाने का समय मिलेगा। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया जाएगा ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बोर्ड गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, जागरण, रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार होली पर बच्चों की मौज मस्ती में कोई खलल नहीं डालेंगी। हाई स्कूल और इंटर के परीक्षार्थी होली पर जमकर मौज मस्ती कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार चार मार्च को होली पड़ रही है। इससे एक से छह मार्च के बीच कोई पेपर नहीं रखा गया है।इस वर्ष परीक्षाएं पिछले साल की तुलना में छह दिन अधिक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8:30 से 11:45 एवं दिन में दो से 5:15 बजे के बीच होंगी।

    प्रमुख विषयों के बीच है अंतराल

    इस बार प्रमुख विषयों की परीक्षाओं के बीच परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त अंतराल भी मिला है। हाईस्कूल की बात करें तो 18 फरवरी को परीक्षा की शुरुआत हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी से होगी। इसके बाद अंग्रेजी की परीक्षा 23 फरवरी को होगी। विज्ञान की परीक्षा 25 व इसके बाद गणित की 27 फरवरी को होगी।

    इंटरमीडिएट की परीक्षा भी 18 फरवरी को हिंदी से शुरू होगी। इसके बाद अंग्रेजी की परीक्षा 20 फरवरी को होगी। जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षा 23 फरवरी को होगी। वहीं, रसायन विज्ञान की 25 व भौतिकी की 27 फरवरी को परीक्षा होगी। इस तरह से प्रमुख विषयों को परीक्षाएं लगातार नहीं रखी गई हैं।

    होली से पहले संपन्न हो जाएंगी प्रमुख परीक्षाएं

    वर्ष 2026 में होली चार मार्च को है। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के बीच में होली का त्योहार पड़ेगा। हालांकि, प्रमुख विषयों की परीक्षाएं इससे पहले समाप्त हो जाएंगी। हाईस्कूल की होली के बाद सात मार्च को वाणिज्य की परीक्षा है। इसके बाद उर्दू, चित्रकला, रंजन कला, संगीत गायन, पालि, अरबी, फारसी, कृषि जैसे विषयों की परीक्षाएं हैं, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या कम होगी।

    इंटरमीडिएट में भी होली के बाद वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों परीक्षाएं होंगी। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषयों का भी अंतिम पेपर भी सात मार्च को होगा। सात को ही मानवविज्ञान की परीक्षा होगी। मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र की परक्षाएं नी मार्च को होंगी। 10 मार्च को गृहविज्ञान एवं 12 मार्च को कंप्यूटर की परीक्षा होगी। इनके अलावा चित्रकला, चित्रकला प्राविधिक, रंजन कला, मानवविज्ञान, भाषा, कृषि गणित, कृषि रसायन, प्रारंभिक सांख्यिकी आदि विषयों की परीक्षाएं होंगी।

    हाईस्कूल कुल परीक्षार्थी 25,286
    इंटरमीडिएट कुल परीक्षार्थी 19,956

     

    बोर्ड परीक्षा संबंधी निर्देशों से सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है। इसी के अनुसार परिक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    - अंजलि अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, रामपुर