सहारनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सोते समय उतारा मौत के घाट
सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रात में अपने घेर में सो रहे थे, जब यह घटना हुई। परिवार ने बताया कि उन्हें रात में पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उन्होंने इसे शादी की आतिशबाजी समझा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। भाजपा के अंबेहटा मंडल उपाध्यक्ष की बीती देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गांव टीडौली निवासी और भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील कोरी ने बताया कि उनके पिता 65 वर्षीय धर्म सिंह कोरी रात्रि में घेर में सो रहे थे।
सुबह जब उनकी पत्नी सुनीता ने देखा कि उनके पिता की चारपाई के पास खून बह रहा है तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर सभी भाई घेर में आ गए और देखा कि उनके पिताजी के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के बड़े पुत्र सुमित ने बताया कि रात्रि में लगभग 2:00 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज आई और पटाखे जैसी आवाज भी आ रही थी, चूंकि गांव में दो शादियां थी और उसमें आतिशबाजी हो रही थी। आतिशबाजी की आवाज समझ कर ही स्वजन घर में ही लेटे रहे।सुबह घेर में पहुंचने पर घटना का पता लगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।