Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार को किसानों की नहीं उद्योगपतियों की चिता: मुजफ्फर अली

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 18 Feb 2021 11:22 PM (IST)

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि सरकार को किसानों मजदूरों की नहीं बल्कि उद्योगपतियों की चिता है जो देश के किसानों और आम जनता का अपमान है।

    Hero Image
    सरकार को किसानों की नहीं उद्योगपतियों की चिता: मुजफ्फर अली

    सहारनपुर जेएनएन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि सरकार को किसानों मजदूरों की नहीं बल्कि उद्योगपतियों की चिता है जो देश के किसानों और आम जनता का अपमान है।

    गुरुवार को क्षेत्र के गांव घाटहेड़ा में आयोजित किसान पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ़्फ़ऱ अली ने कहा कि सरकार नये नये क़ानून बनाने में लगी हुई है।नये बनाए जा रहे कानूनों में विरोध में धरना प्रदर्शन करने वालों को नजर किया जा रहा है, क्योंकि सरकार को किसानों मजदूरों और आम जनता की नहीं बल्कि उद्योगपतियों की चिता है। मुजफ्फर अली ने कहा कि पहले रिलायंस जियो ने फ्री में सिम दिए।जब देश की भोली जनता जियो सिम के चक्कर में फंस गई तो रेट तय किए जो काफी ऊंचाई तक पहुच गए। चेयरपर्सन प्रतिनिधी विवेककान्त सिंह ने कहा कि देश भर का किसान नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और सरकार इन कानूनों को वापस नहीं की बजाए किसानों को गुमराह बता कर नजर अंदाज कर रही है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेज सिंह, विनय माजरा ,आफताब लाला,आबिद हसन,पप्पू प्रधान, बाबर सिद्दीक़ी सहित भारी संख्या ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनिल चौहान नहीं थे कांग्रेस में जिला महासचिव: कांग्रेस जिलाध्यक्ष

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर । कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि अनिल चौहान नाम का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस का जिला महासचिव नहीं है। भाजपा भ्रामक प्रचार की संस्कृति के सहारे जनता में भ्रम फैलाने का असफल प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों ने भाजपा की कलई खोलने का काम किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को अपने इस झूठे प्रचार से अब बाज आना चाहिए, नहीं तो पंजाब की तर्ज पर प्रदेश की जनता भी उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में सबक सिखाने से पीछे नहीं रहेगी।