नाबालिग को ले भागा था साकिब, काट रहा 20 साल की सजा, अब फिर गर्माया मामला
सहारनपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक के घर पर हंगामा किया, जिस पर 2022 में एक नाबालिग हिंदू लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप है। लड़की बालिग होते ही आरोपित के घर पहुंच गई। पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया है। आरोपी पहले से ही पोक्सो एक्ट के तहत जेल में है।

प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को ले जाने के मामले में नया मोड़। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को दिल्ली बेचने के मामले को लेकर गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ज्वाला नगर किला स्थित आरोपित के घर पहुंच खूब हंगामा किया। आरोपित पोक्सो एक्ट में जेल में है। उधर, लड़की जैसे ही बालिग हुई तो आरोपित के घर जा धमकी। बताया गया कि लड़की सात दिन से आरोपित के ही घर पर ही रही। 
दरअसल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आरोपित मुस्लिम युवक के घर पर हंगामा कर कहा कि वर्ष 2022 में साकिब हिंदू समाज की किशोरी को फंसाकर ले गया था। आरोपित और उसके साथी पर किशोरी को दिल्ली में बेच देने का भी आरोप लगा।
जानकारी मिलने पर स्वजन बेटी को ले आए थे, लेकिन बाद में आरोपित ने किशोरी को चंगुल में फंसा लिया। आरोपित जेल में बंद है। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी और कार्यकर्ताओं को कोतवाली नगर थाने ले गई। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए है। धरना देने वालों में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, सागर, दिव्यांश, बालिस्टर, रविंद्र तोमर आदि शामिल रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी नेमचंद ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। 
पुलिस के अनुसार युवती ने स्वजन के साथ जाने से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेजा।
तब नाबालिग थी लड़की
आरोपित साकिब वर्ष 2022 में लड़की को भगाकर ले गया था। तब लड़की नाबालिग थी। आरोपित के खिलाफ लड़की के स्वजन ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिन पहले इस मामले में आरोपित युवक को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में युवक जेल में बंद है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।