Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saharanpur News: वृद्धा की गला रेतकर हत्या से सनसनी, घर से 400 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला शव

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 05:41 PM (IST)

    Saharanpur News सहारनपुर के रसूलपुर टांक गांव में चारा लेने गई 75 वर्षीय विद्या देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह अपनी पुत्रवधू और पौत्रवधू के साथ खेत पर गई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    देवबंद के रसूलपुर टांक गांव वृद्धा की गला रेतकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

    संवाद सहयोगी, जागरण, देवबंद (सहारनपुर)। रसूलपुर टांक गांव में चारा लेने गई वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वृद्धा की हत्या क्यों और किसने की, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    75 वर्षीय विद्या देवी पत्नी जिला सिंह कश्यप मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपनी पुत्रवधू शिक्षा और पौत्रवधू मुनेश के साथ चारा लेने खेत पर गई थी। बताया जाता है कि सुबह करीब 11 बजे वृद्धा ने अपनी पुत्रवधू और पौत्रवधू को घास लेकर वापस भेज दिया, जबकि खुद कुछ देर बाद आने की बात कही, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वृद्धा वापस नहीं लौटी। जिसके बाद स्वजन ने वृद्धा को तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वृद्धा का शव गांव के छोर पर घर से करीब 400 मीटर दूर एक खेत में मिला। वृद्धा का गला धारदार हथियार से रेता गया था। सीओ रविकांत पाराशर और कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। स्वजन ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्या देवी की हत्या किन कारणों से हुई और इसके पीछे क्या मंशा थी, इसकी छानबीन की जा रही है।

    मजदूरी कर परिवार चलाते हैं विद्या के बेटे

    विद्या देवी का परिवार बेहद गरीब है। विद्या के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उसके दोनों बेटे मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। घर में कुछ पशु हैं जिनके लिए विद्या और परिवार की अन्य महिलाएं रोजाना चारा लेने जाती थीं। विद्या देवी की मौत से परिवार ने पुलिस से मामले का जल्द राजफाश करने की मांग की है।

    एसपी देहात सहारनपुर सागर जैन का कहना है कि सभी तथ्यों पर बारीकी से छानबीन की जा रही है। परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर हत्याकांड का जल्द राजफाश किया जाएगा।