मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर में... विकास योजनाओं पर करेंगे चर्चा व समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों को गति द ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण आर्काइव
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर आ रहे हैं। वे यहां एक घंटा रुकेंगे। शनिवार को जिला प्रशासन दिनभर मुख्यमंत्री के आगमन को तैयारी में जुटा रहा।
उत्तराखंड गढ़वाल के कोटद्वार के ग्रास्टन गंज हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलीकाप्टर से दोपहर 3.30 बजे रवाना होंगे। वे सहारनपुर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर शाम चार बजे पहुंचेंगे। यहां से 4.05 बजे कार से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम 4.10 बजे से 5.10 बजे तक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक के बाद 5.10 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर सरसावा एयरपोर्ट 5.25 बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से 5.30 बजे राजकीय वायुयान से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 6.35 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।