Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Smart Meter: बिजली कर्मचारियों के सरकारी आवास पर भी लगेंगे स्मार्ट मीटर, चेक क‍िया जाएगा एनर्जी काउंट

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 06:37 PM (IST)

    बिहार में बिजली विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब बिजली कर्मचारियों के सरकारी आवासों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य ऊर्जा की खपत पर निगरानी रखना और बिजली चोरी को रोकना है। इस पहल से बिजली वितरण में पारदर्शिता आएगी और कर्मचारियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, संभल। बिजली विभाग के उपभोक्ताओं के साथ साथ अब विभागीय कर्मचारियों के सरकारी आवासों पर भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले नलकूप धारकों के यहां पर मीटर लगने शुरू हुए थे, फिर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं के यहां पर इन स्मार्ट मीटर को लगाने का काम शुरू किया गया। जहां कुछ जगह टीम में शामिल कर्मचारियों को स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा था। इसी को लेकर अब विभाग ने अपने ही कर्मचारियों के यहां पर इन स्मार्ट मीटर को लगाने का काम शुरू किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी विभाग के मीटर लैब टीम द्वारा आवासीय कालोनी में रह रहे कर्मचारियों के आवास पर स्मार्ट मीटर को लगाने का काम किया जा रहा है। कर्मचारियों के सरकारी आवास पर भी इन स्मार्ट मीटर को लगाए जाने पर वह भी अचंभित हैं। सभी एक दूसरे से इसके बारे में जानकारी कर लगाने का कारण पूछ रहे थे। अधीक्षण अभियंता विकास भटनागर ने बताया कि जिले में 635 कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है।

    जहां चंदौसी डिवीजन में 386, संभल डिवीजन में 237 व बबराला डिवीजन में 12 कर्मचारी है। जिनके यहां पर यह स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। अभी करीब दस प्रतिशत काम पूरा हुआ है। अधिकारियों के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों की ओर से निर्देश मिले हैं। वैसे तो कर्मचारियों की सैलरी से एक मुश्त रकम बिल के रूप में कटती है। मगर अभी इन मीटर से सिर्फ एनर्जी काउंट किया जाएगा।