Shahjahanpur Weather: जुलाई के आगमन पर बरसे बदरा, 24 घंटे में हुई सर्वाधिक वर्षा; आज ऐसा रहेगा मौसम
Shahjahanpur Weather जुलाई के आगमन पर बादल झूमकर बरसे। शनिवार सुबह फुहार के साथ वर्षा हुई शाम को नियामतपुर में मूसलाधार वर्षा से 104 मिमी वर्षा रिकॉर् ...और पढ़ें

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। शाहजहांपुर में मानसून की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर गर्मी का प्रकोप कम हुआ है, तो वहीं दूसरी किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। जुलाई की शुरुआत में ही झमाझम बारिश हो रही है।
जुलाई के आगमन पर बादल झूमकर बरसे। शनिवार सुबह फुहार के साथ वर्षा हुई, शाम को नियामतपुर में मूसलाधार वर्षा से 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को बूंदाबांदी, लेकिन मंगल व बुधवार को मध्यम स्तर की वर्षा के संकेत दिए हैं। आसमान में छाए बादल शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ बरसे। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली। लेकिन दोपहर बाद बादलों की सघनता बढ़ गई। तीन बजे बाद झमाझम वर्षा शुरू हो गई।
जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी
बारिश से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते जगह जगह जलभराव हो गया। जलभराव के चलते राहगीरों को आवागमन में असुविधा हुई। इधर अधिक वर्षा होने व सीवर लाइन की खुदाई होने के कारण जलभराव हो रहा है। हालात ये हैं कि लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो रहा है। बारिश से पहले नालों की सफाई न होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
104 मिमी वर्षा की गई रिकॉर्ड
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर स्थित मौसम वेधशाला में 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो कि अभी तक चौबीस घंटे की सर्वाधिक वर्षा है। आने वाले कुछ दिन ऐसे ही वर्षा होती रहेगी। बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी है। कभी धूप तो कभी बारिश से लोगों की तबीयत पर भी इसका असर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। ये दस्तक चेहरे पर मुस्कान और चिंता दोनों लेकर आई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।