Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का खुमार... नकदी और कैश लेकर ब्यॉयफ्रेंड संग हुई फरार, बेटी पहुंची पुलिस के पास

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 01:50 PM (IST)

    जलालाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक आठ बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया और वह उसके साथ भाग गई। महिला की बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें युवक और उसके साथी पर उसकी मां को भगाने और पैसे व गहने चुराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संवाद सहयोगी, जलालाबाद। आठ बच्चों की मां को एक युवक से प्रेम हो गया। युवक अपने साथी की मदद से महिला को भगा ले गया। उसकी बेटी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कांट क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने जलालाबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ एक ईंट भट्टे पर काम करने गईं थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांट क्षेत्र की एक लड़की ने जलालाबाद थाने में दी तहरीर

    किशोरी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी मां को दो युवक अपने साथ ले गए। मजदूरी के रखे 80 हजार रुपये व जेवर भी अपने साथ ले गई। जानकारी करने पर जब उन दोनों युवकों के बारे में बता चला तो उनके घर गए जहां दोनों आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के आठ बच्चे हैं। जबकि जिस युवक के साथ वह गई है उसके भी तीन बच्चे हैं। किशोरी ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

    इससे पहले मार्च में जलालाबाद क्षेत्र के एक मुहल्ले की 52 वर्ष की महिला का 28 वर्ष के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। महिला के आठ बच्चे हैं। युवक ने जब उस महिला से दूरी बनाई तो महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी थी। बमुश्किल महिला अपने घर जाने को राजी हुई थी।

    प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।