Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कीड़े-मकोड़े तो रोज मरते हैं...' महिला डॉक्टर की कार से युवक की मौत पर दारोगा की शर्मनाक टिप्पणी

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 06:23 PM (IST)

    शाहजहांपुर में एक महिला चिकित्सक की कार से टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद दारोगा ने पीड़ित परिवार से अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद उसे ला ...और पढ़ें

    हादसे के बाद कार चालक डाॅ. अंकिता कपूर से जानकारी लेता पुलिसकर्मी और इनसेट में अंशुल पांडेय की फाइल फोटो

    हादसे के बाद कार चालक डाॅ. अंकिता कपूर से जानकारी लेता पुलिसकर्मी और इनसेट में अंशुल पांडेय की फाइल फोटो

    HighLights

    1. बहन के साथ बस का कर रहे थे इंतजार, तभी हुआ हादसा

    संवाद सहयोगी, तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुजवारी गांव निवासी अंशुल पांडेय को बरेली निवासी चिकित्सक डाॅ. अंकिता कपूर ने कार से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वह अपनी बहन डाॅली को बस स्टाप तक छोड़ने आए थे। हादसे के बाद पीड़ित पक्ष की बात सुनने या सहानुभूति दिखाने की बजाय दारोगा जोगेंद्र सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अभद्रता दी।

    आरोप है कि गाड़ी चढ़ाने की धमकी देते हुए कहा कि कीड़े-मकोड़े रोज मरते ही रहते हैं। इससे लोग भड़क गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे ने आरोपित कार चालक व दारोगा पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वे लोग शांत हुए। एसपी ने देर शाम दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

    76800582

    रुजवारी गांव निवासी डाॅली पांडेय शहर में एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। रोज की तरह भाई अजीत पांडेय उन्हें हाईवे स्थित पूर्वी तिराहे पर बस स्टाप तक बाइक से छोड़ने गए थे। डाॅली सड़क पर खड़ी हो गईं, जबकि अजीत बाइक पर बैठकर बस आने का इंतजार करने लगे।

    इस बीच बरेली ओर से आ रही कार चालक डाॅ. अंकिता ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे अंशुल उछलकर सड़क पर जा गिरे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस चिकित्सक को कार समेत थाने ले आई।

    खबरें और भी

    76800502

    इस बीच अंशुल के स्वजन ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि दारोगा जोगेंद्र ने उन लोगों के साथ सहानुभूति दिखाने की बजाय अभद्र व्यवहार किया। जिस पर उन लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

    सीओ इशिका सिंह व अपराध निरीक्षक सुनील कुमार यादव मौके पर पहुंचे तो लोगों ने अंडरपास का निर्माण न होने, पुलिस की डयूटी न लगाए जाने का आरोप लगाया। जिस पर सीओ ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

    76800545

    इस बीच, आरोपित चिकित्सक को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया तो लोग वहां भी पहुंच गए, जिस पर उन्हें मेडिकल कालेज भेजा गया। एसडीएम जीत सिंह राय ने पंचनामा की प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जतायी। एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हो गए।

    ड्यूटी जा रही थी चिकित्सक

    सीओ इशिका सिंह ने बताया कि डाॅ. अंकिता कपूर बरेली की शास्त्रीनगर कालोनी की रहने वाली है। वह बंथा स्थित मेडिकल कालेज में तैनात हैं। उनके पति आदित्य मर्चेंट नेवी में हैं और वर्तमान मे बेल्जियम में तैनात हैं।

    वह रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहीं थीं। तभी यह हादसा हो गया। मृतक के पिता अजीत पांडेय की तहरीर पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    दारोगा व सिपाही के विरुद्ध भी दी तहरीर

    दारोगा जोगेंद्र सिंह व सिपाही अमित कुमार के विरुद्ध अंशुल की बहन अंशिका पांडेय ने तहरीर दी। उन्होंने बताया भाई की मृत्यु के बाद जब लोग आरोपित से बात कर रहे थे। तभी जोगेंद्र सिंह ने वहां आते ही अभद्रता शुरू कर दी।

    कहा कि हट जाओ नहीं तो गाड़ी ऊपर चढ़ा देंगे। उनका आरोप है कि दारोगा ने कहा कि कीड़े-मकोड़े तो रोज मरते रहते हैं। सिपाही अमित कुमार ने भी लोगों को धमकाते हुए बाद में देख लेने की धमकी दी।

     

    महिला चिकित्सक पर कार्रवाई की जा रही है। दारोगा पर पीड़ित परिवार के साथ अभद्र टिप्पणी का आरोप था, जिस पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    -सौरभ दीक्षित, एसपी


    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर पुलिस का बढ़ा खौफ, 2 महीने में 9 मुठभेड़; पैरों में गोली लगते ही गिड़गिड़ाने लगे अपराधी