Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर में दबिश के दौरान आरोपित के पिता की मृत्यु , पुलिस पर पीटकर छत से फेंकने का आरोप

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 11:55 AM (IST)

    शाहजहांपुर में पुलिस पर एक आरोपी के पिता को पीटकर छत से फेंकने का आरोप लगा है, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस दबिश के दौरान जबरन घर में घुसी और सत्यभान को छत से धक्का दे दिया। सत्यभान की मृत्यु से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मदद मांग रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सत्यभान खुद छत से गिरे थे।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। जानलेवा हमले के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस ने उसके बुजुर्ग पिता की पिटाई कर दी। स्वजन का आरोप है कि छत से धक्का दे दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु से पहले पुलिस पर आरोप लगाने व मदद की गुहार लगाने का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तिलहर के निजामगंज के चमर गौटिया मुहल्ला निवासी अभिषेक कुमार का पड़ोसी अमन शुक्ला से तीन माह पहले विवाद हुआ था। उस प्रकरण में अभिषेक पर जनलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से आरोपित की पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह पुलिस उसके घर दबिश देने गई थी। अभिषेक के चाचा उमाशंकर का आरोप है कि पुलिस जबरन घर में घुस गई।

    Untitled design (10)

    पुलिस को देखकर अभिषेक के पिता सत्यभान छत पर चले गए। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़कर पहले पीट दिया फिर छत से धक्का दे दिया जिससे वह घायल हो गए। पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय भाग गए। स्वजन मेडिकल कालेज लेकर गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु से पूर्व का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है जिसमे सत्यभान मदद की गुहार लगा रहे है। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि पुलिस घर में घुसी ही नहीं थी। सत्यभान खुद छत से गिरे हैं।