Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: आंधी-बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, IMD ने बरेली-शाहजहांपुर समेत 17 जिलों ने लिए जारी किया अलर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 18 May 2023 08:51 AM (IST)

    भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार तड़के मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 59 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Weather: आंधी-बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, IMD ने बरेली-शाहजहांपुर समेत 17 जिलों ने लिए जारी किया अलर्ट

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार तड़के मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 59 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम नम हो गया। न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर समेत 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल माह के अंत मे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हुआ। मई के प्रथम सप्ताह में हल्की हुई। नतीजतन मौसम नम रहा। दूसरा व तीसरा सप्ताह अपेक्षाकृत शुष्क रहा। अब मई के अंतिम सप्ताह फिर नम होने वाला है। दरअसल भूमध्य सागर के उठे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव उत्तर प्रदेश में शुरू हो गया।

    20 मई तक तेज हवाओं की संभावना

    गुरुवार तड़के से ही धूल भरी तेज हवा चलने लगी। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी विज्ञानी डा अतुल सिंह ने 20 मई तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया 20 से 22 मई के बीच तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद मौसम नम होने के साथ ही वर्षा की संभावना प्रबल हो जाएगी।

    इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

    राज्य कृषि मौसम केंद्र की ओर से गुरुवार सुबह छह बजे तीन घन्टे के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया। जिसमे आगरा, औरैया, बदायूं, बरेली, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, लखीमपुर-खीरी, मैनपुरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर में सतही हवा के साथ हल्की आंधी व बूंदाबांदी के लिए सावधान किया गया।

    पूरे सप्ताह रहा उतार चढ़ाव

    दस मई से 17 मई तक न्यूनतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई। जबकि अधिकतम तापमान 38.1 से 41.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गुरुवार सुबह तेज हवा की वजह से न्यूनतम तापमन 27.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।