Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shahjahanpur News : जमीन के विवाद में किसान को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 03:31 PM (IST)

    जानकारी के लिए बता दें कि गोली सुरेश के दाहिने पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। घटना के ठीक छह घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने ने भी साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सुरेश ने कोई तहरीर नहीं दी थी। उसके गोली लगने की जांच की जाएगी।

    Hero Image
    पुलिस मामले की जांच कर रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    संवाद सूत्र, मिर्जापुर : क्षेत्र के गांव सिंगहा यूसुफपुर निवासी सुरेश व रामकुमार के बीच एक अगस्त को खेत की मेड़ को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें एक पक्ष से रामकुमार के पुत्र जयचंद्र के हाथ में काफी चोट आयी थी। जबकि दूसरे पक्ष से सुरेश को भी चोटें आईं थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने जयचंद्र की ओर से सुरेश, शैलेन्द्र तथा अमरपाल के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी पंजीकृत की थी। सुरेश ने भी तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके भाई सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात सुरेश खेतपर धान की फसल की रखवाली करने के लिए गया था। तभी रामकुमार ने अपने बेटे बड़े उर्फ बडकन्नू के साथ मिलकर उसे घेर लिया और तमंचे से फायरिंग कर दी।

    गोली सुरेश के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के ठीक छह घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने ने भी साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सुरेश ने कोई तहरीर नहीं दी थी। उसके गोली लगने की जांच की जाएगी।

    यह भी पढ़ें : Azam Khan की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बनी दो इमारतें सील, CRPF को भी मिल सकती है यह जमीन