Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: सावन की विदाई की फुहार के साथ, शाहजहांपुर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज; IMD ने दिया अपडेट

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 09:00 AM (IST)

    Weather Update Shahjahanpur Today आज से पांच दिन रुक−रुक बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। बारिश और बादल के कारण जिले का तापमान गिरने ...और पढ़ें

    Hero Image
    Shahjahanpur News: बरसात का फाइल फोटो इस्तेमाल किया गया है।

    जागरण संवादाता, शाहजहांपुर। सावन की विदाई की फुहार के साथ होगी। भादौं महीने स्वागत में भी पांच दिन तक रुकरुक कर वर्षा होती रहेगी। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने के कारण मौसम में बदलाव होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डा. अतुल सिंह ने पांच दिन तक रुकरुक कर वर्षा की संभावना जताई है। कहा कि वर्षा के अनुकूल परिस्थितियों बन गई हैं। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र निर्मित होने के कारण पांच दिन तक वर्षा होती रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम से मौसम बदलेगा। मंगलवार को बादह गहरा जाएंगे। इसके बाद पूरब से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक रुकरुक कर वर्षा हाेती रहेगी।

    फसलों को होगा फायदा

    प्रदेश में अभी सामान्य से 10 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जबकि जनपद में 18 प्रतिशत वर्षा कम है। पांच दिन की संभावित वर्षा से धान, गन्ना समेत खरीफ की फसलों को विशेष फायदा होगा। किसानों का सिंचाई खर्च बच जाएगा। तापमान में भी कमी दर्ज होने से गर्मी से राहत मिलेगी।

    मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम चेतावनी का चित्र

    पीलीभीत में सबसे कम, बरेली में सबसे ज्यादा वर्षा

    मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक वर्षा के आंकडे जारी किए है। आंकड़ों के अनुसार बरेली मंडल में पीलीभीत में दीर्घकालिक सामान्य औसत से 35 प्रतिशत कम वर्षा हुई, जबकि बरेली में 29 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बदायूं में सामान्य से दस प्रतिशत अधिक तथा शाहजहांपुर में 18 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

    ये भी पढ़ेंः Shri Krishna Janmashtami: 16 वॉच टॉवर-3 जोन, 35 सौ पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी जन्मस्थान की निगरानी

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: रक्षाबंधन पर यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, कुशीनगर-महाराजगंज समेत कई जिलों में अलर्ट

    मंडल के जनपदों में वर्षा पर एक नजर मिमी में

    • 432.6 मिमी वर्षा हो चुकी है शाहजहांपुर में
    • 509.4 किमी वर्षा हो चुकी बदायूं में,
    • 713.1 मिमी वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया बरेली में
    • 368.2 मिमी पीलीभीत में वर्षा का रिकार्ड दर्ज