देहरादून ग्रीनफील्ड पर हादसा, तीन मौसेरे भाइयों की मौत; बाइक को 300 मीटर खींचते हुए ले गई थार
दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर एक तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन मौसेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
संवाद सूत्र, जागरण, थानाभवन: (शामली )। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर तेजी रफ्तार थार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। थार गाड़ी बाइक को करीब 300 मीटर तक खींचते हुए ले गई, जबकि तीनों के शव पहले ही गिर गए थे। युवक हिरणवाड़ा और हरड़ के निवासी थे, स्वजन को जानकारी नहीं कि वे कहां जा रहे थे।
गाड़ी सवार युवक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन को सूचना दी। पुलिस के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। तीनों मौसेरे भाई बताए गए।
शुक्रवार देर शाम थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी-इस्लामपुर के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बाइक फंस गई थी। करीब 300 मीटर तक थार गाड़ी बाइक को खींचते हुए ले गई।
सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय राजू पुत्र राकेश निवासी हरड़, 40 वर्षीय राजेंद्र पुत्र ओमवीर व 38 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर निवासी गांव हिरणवाड़ा के रूप में हुई है। हाईवे से गाड़ी और बाइक को हटवाया गया। वहीं, हादसे की सूचना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग सीएचसी थानाभवन पहुंच गए।
अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल बना रहा। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
खबरें और भी
हादसे का कारण हाईवे पर अंधेरा और तेज रफ्तार मानी जा रही है। जबकि हाईवे पर बाइक चलाना भी प्रतिबंध है। इसके बावजूद तीनों युवक बाइक पर सफर कर रहे थे। तीनों मौसेरे भाई बताए गए है। स्वजन के अनुसार वह बाइक पर रात में कहा जा रहे थे इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।