Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी समारोह में पहुंचा 8 फीट 2 इंच का बराती, दूल्हा-दुल्हन को छोड़ देखने वालों की लग गई भीड़

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:06 PM (IST)

    शामली के मंटी हसनपुर गांव में एक शादी समारोह में आठ फीट दो इंच लंबे करण सिंह आकर्षण का केंद्र बने। ...और पढ़ें

    थाना भवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर में शादी समारोह में करण सिंह के साथ अर्जुन राणा

    थाना भवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर में शादी समारोह में करण सिंह के साथ अर्जुन राणा

    HighLights

    1. आठ फीट दो इंच लंबे करण सिंह बने शादी का आकर्षण।

    2. शामली की शादी में करण सिंह के साथ सेल्फी की होड़।

    3. भारत के सबसे लंबे युवकों में, गिनीज रिकॉर्ड की उम्मीद।

    संवाद सूत्र, शामली। गांव मंटी हसनपुर में शुक्रवार को आयोजित एक शादी समारोह उस समय विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया, जब बरात में शामिल होने पहुंचे 18 वर्षीय युवक करण सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपनी असाधारण लंबाई के कारण करण सिंह पूरे समारोह में चर्चा का विषय बने रहे और ग्रामीणों व बरातियों ने उनके साथ सेल्फी ली।

    गांव मंटी हसनपुर निवासी पूर्व प्रधान स्व. राजवीर की पुत्री निशु सैनी का विवाह मुजफ्फरनगर के गांव सिसौना निवासी अंकित कुमार पुत्र सूरजमल के साथ संपन्न हुआ। शादी समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए मेहमानों के बीच बरात में शामिल हुए करण सिंह अपनी आठ फीट दो इंच लंबाई के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहे।

    भारत के सबसे लंबे युवकों में से एक हैं करण

    समारोह में मौजूद बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए। समारोह में अर्जुन राणा ने भी करण सिंह के साथ तस्वीर खिंचवाई। ग्रामीणों ने बताया कि इतने लंबे युवक को पहली बार अपने बीच देखकर बेहद उत्साहित थे।

    गांव निवासी जय सिंह सैनी चेयरमैन ने बताया कि करण सिंह बारात में रिश्तेदारी के माध्यम से आए थे। उन्होंने कहा कि करण की लंबाई करीब आठ फीट से अधिक है, और उन्हें भारत के सबसे लंबे युवकों में माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो सकता है।

    खबरें और भी

    बताया जाता है कि करण सिंह मूल रूप से मेरठ की डिफेंस कॉलोनी के निवासी हैं, और वर्तमान में खतौली क्षेत्र में भंगेला चौकी के पास रह रहे हैं। उनके पिता संजय सिंह की लंबाई लगभग छह फीट सात इंच तथा भारत में महिलाओं में सबसे अधिक लंबाई की महिलाओं में उनकी माता श्वेतलाना की लंबाई करीब सात फीट दो इंच है।

    यह भी पढ़ें- अब रंग-बिरंगी चादरें दूर करेंगी मरीजों का तनाव, अयोध्या के अस्पताल ने शुरू की अनोखी पहल