Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! क्या आपसे भी जबरन लिया जा रहा है टोल? शामली में भड़के किसान

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:23 PM (IST)

    राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रवक्ता अरुण शर्मा ने हसनपुर लुहारी में किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गन्ना भुगतान में देरी पर ब्याज दिलाने और ट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, हसनपुर लुहारी (शामली)। थानाभवन ब्लाक क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में गुरुवार शाम राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

    बस स्टैंड स्थित बरात घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण शर्मा ने कहा कि संगठन लगातार किसानों के हित में संघर्ष कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि यदि किसानों को 15 दिन के भीतर गन्ना भुगतान नहीं किया जाता है, तो मिलों की ओर से बकाया भुगतान पर ब्याज दिलाए जाने को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उम्मीद है कि जल्द ही किसानों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

    इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं संगठन के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि जलालाबाद टोल प्लाजा उनके गांव से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नियमानुसार इस दायरे में आने वाले ग्रामीणों से टोल नहीं लिया जाना चाहिए, लेकिन टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा जबरन टोल वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अवैध है।

    किसानों ने इस पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव से पानी की निकासी से जुड़ी समस्या भी उठाई। किसानों ने बताया कि गांव से निकलने वाला नाला पास के गांव टांडा के लोगों द्वारा जबरन बंद कर दिया गया है, जिसके कारण बरसात और गंदा पानी गांव के बस स्टैंड व आसपास के इलाकों में जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से शीघ्र मुलाकात की जाएगी और टोल प्लाजा व नाले से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े सुशील सैनी, संजय सैनी, विनोद सैनी, सुमित सैनी आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।