Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कार का एक्सल टूटने से हादसा, हरिद्वार जा रहे युवक की मौत

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 06:05 PM (IST)

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ख्यावड़ी गांव के पास शुक्रवार तड़के एक कार का एक्सल टूटने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में हरिद्वार जा रहे एक युव ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर भीषण कार दुर्घटना।

    2. कार का एक्सल टूटने से पलटी गाड़ी।

    3. एक युवक की मौत, तीन अन्य घायल।

    संवाद सूत्र, थानाभवन (शामली)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के हादसे में हरिद्वार जा रहे युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हाईवे पर हादसा कार का एक्सल टूटने से हुआ था। पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

    दिल्ली निवासी यश पुत्र सचिन, अतुल पुत्र रामनिवास, पार्थ पुत्र कृष्ण शर्मा व वैभव पुत्र कृष्ण शर्मा कार से हरिद्वार जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे जैसे ही उनकी कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी कट के पास पहुंची, तभी उसका एक्सल टूट गया।

    इसके बाद कार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी में सवार युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने 23 वर्षीय वैभव पुत्र कृष्ण शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।