Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने शामली से युवक को उठाया

    By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 23 Mar 2026 04:39 PM (IST)

    Shamli News : गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी प्रकरण में शामली के बुटराड़ा गांव से तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दो को छोड़ दिया गया, जबकि एक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक फोटो

    जागरण संवाददाता, शामली। गाजियाबाद पुलिस ने बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा के तीन युवकों को हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद दो युवकों को छोड़ दिया गया, जबकि एक को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई। सूत्रों की मानें तो युवक का कनेक्शन जासूसी प्रकरण में रविवार को गिरफ्तार की गई मथुरा निवासी मीरा के साथ है।

    सीमा पार से पाकिस्तान के लिए देश के सैन्य ठिकानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की जासूसी करने के मामले में गाजियाबाद पुलिस की जांच अब शामली तक पहुंच गई है। शनिवार शाम गाजियाबाद पुलिस की विशेष टीम ने गांव बुटराड़ा से तीन युवकों को हिरासत में लिया था। दो युवकों से पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया, जबकि एक को पुलिस अपने साथ गाजियाबाद ले गई।

    सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए युवक का कनेक्शन मथुरा निवासी मीरा से जुड़ा है। करीब चार साल पहले युवक की महिला से सोश मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। रविवार को गाजियाबाद पुलिस ने इस प्रकरण में मीरा को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद ही शामली के युवक का नाम सामने आया है।

    युवक के स्वजन को पुलिस बताकर गई है कि पूछताछ के लिए वह अपने साथ लेकर जा रहे हैं। युवक अपने भाई और पिता के साथ मजदूरी करता है।

    शामली का पुराना कनेक्शन

    90 के दशक से शामली का नाम पाकिस्तान से संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ा है। कभी हथियार तस्करी तो कभी नकली नोट तस्करी में यहां के लोग पकड़े जा चुके हैं। तीन साल पहले आइएसआइ एजेंट के आरोप में कलीम और तहसीम उर्फ मोटा की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद हरियाणा में नोमान पकड़ा गया था।