UP Weather: बरसात से बदला मौसम, शामली में तापमान में आई गिरावट
पिछले तीन दिनों की गर्मी के बाद, झिंझाना में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। लगातार बारिश ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, झिंझाना (शामली)। तेज हवा के साथ शुरू हुई वर्षा के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, लगातार वर्षा होने के कारण कई मुहल्लों में जलभराव भी हो गया। पिछले तीन दिनों से मौसम गर्म था, लेकिन बरसात के साथ फिर से मौसम में गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह चार बजे से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद दोपहर तक तेज बरसात हुई।
शाम तक रुक रुक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। लोग शीतलहर के कारण कपड़ों में लिपटे नजर आए। बहुत से व्यापारी की दुकान भी बंद रही। दिन भर चली तेज हवा से बिजली भी ठप रही। वहीं लगातार वर्षा के कारण झिंझाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या हुई। शुक्रवार को हुई बरसात में जमालपुर के निकट श्रीमद् भागवत गीता चौक और कस्बे में डेयरी चौक के निकट मुख्य मार्ग पर हुए जल भराव से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।