Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut-Karnal highway पर कार सवार युवकों ने दो बार काटा हंगामा, एंबुलेंस फंसी; वाहन बिना टोल के निकले

    By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 26 Jun 2026 11:45 AM (IST)

    मेरठ-करनाल हाईवे पर पटनी प्रतापपुर टोल प्लाजा पर कार सवार युवकों ने दो बार टोल शुल्क देने से इनकार कर हंगामा किया, जिससे एक एंबुलेंस जाम में फंस गई और ...और पढ़ें

    टोल पर हंगामा करते युवक। वीडियो ग्रेब

    टोल पर हंगामा करते युवक। वीडियो ग्रेब

    HighLights

    1. टोल प्लाजा पर रुकने पर शुल्क देने से साफ मना कर दिया

    2. टोल कर्मियों से अभद्रता, पुलिस कर रही है जांच।

    संवाद सूत्र, झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल राजमार्ग स्थित पटनी प्रतापपुर टोल प्लाजा पर कार सवार युवकों ने टोल शुल्क देने से इन्‍कार करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोपितों ने दो बार टोल कर्मियों से अभद्रता की और संचालन बाधित किया, जिससे जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बुधवार रात एक कार में सवार कुछ युवक पहले शामली से करनाल की ओर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर रुकने पर उन्होंने शुल्क देने से साफ मना कर दिया। जब कर्मचारियों ने नियम का हवाला देकर टोल मांगा, तो युवक अभद्रता पर उतारू हो गए। विवाद बढ़ता देख टोल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय अहमदगढ़ चौकी पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बजाय युवकों को समझा-बुझाकर वहां से रवाना कर दिया। टोल मैनेजर संदीप डागर द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, कुछ समय बाद वही कार करनाल से वापस शामली की ओर आई। इस बार भी युवकों ने टोल शुल्क देने से साफ इनकार कर दिया।

    आरोप है कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे और खुद को रसूखदार बताते हुए कर्मचारियों पर राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने टोल कर्मियों के साथ मारपीट का प्रयास किया और बाद में कुछ अन्य साथियों को बुलाकर दोबारा अभद्रता की। इस पूरे घटनाक्रम और हंगामे के चलते टोल प्लाजा की एक लेन करीब 50 मिनट तक पूरी तरह बाधित रही।

    खबरें और भी

    इसके कारण राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान मरीजों को ले जा रही एक आपातकालीन एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही, जिससे उसकी सेवा प्रभावित हुई। वहीं, मौके पर फैली अव्यवस्था और जाम का फायदा उठाकर करीब 30 से 40 वाहन बिना टोल शुल्क दिए ही निकल गए, जिससे टोल संचालन कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है।

    मामले में अहमदगढ़ चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई थी और स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया था। वहीं, थाना झिंझाना पुलिस ने पुष्टि की है कि टोल प्रबंधन की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हो चुकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है, और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।