Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक प्रबंधक को बनाया बंधक, रकम वापसी की मांग; 2 करोड़ की हेराफेरी का है मामला

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 11:48 PM (IST)

    शामली के जलालाबाद में पंजाब नेशनल बैंक में 2 करोड़ से अधिक की हेराफेरी पर भाकियू ने प्रदर्शन किया और बैंक प्रबंधक को दो घंटे तक बैठाया। बैंक अधिकारियो ...और पढ़ें

    भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रबंधक को बनाया बंधक। जागरण

    भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रबंधक को बनाया बंधक। जागरण

    HighLights

    1. जलालाबाद पीएनबी में 2 करोड़ से अधिक की हेराफेरी।

    2. भाकियू ने बैंक प्रबंधक को दो घंटे तक बैठाया।

    3. दोषी बैंक कर्मचारियों के निलंबन का आश्वासन मिला।

    संवाद सूत्र जागरण, जलालाबाद। शामली के जलालाबाद में कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कथित बैंक मित्र के तत्कालीन बैंक प्रबंधकों, फील्ड आफिसर की मिलीभगत से दो करोड़ रुपये से अधिक की हेरफेर का मामला तूल पकड़ रहा है।

    सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रबंधक को दो घंटे तक धरना स्थल पर बैठाया। सर्किल डिप्टी हेड, एलडीएम ने धरना स्थल पर पहुंच कर आश्वासन दिया कि जांच में दोषी तीन बैंक कर्मचारी सस्पेंड किए जाएंगे।

    सीसीटीवी फुटेज में जो खाता धारक कथित बैंक मित्र को रकम दे रहे हैं, वह वापस दिलाई जाएगी। पीड़ित खाता धारकों को मुजफ्फरनगर सर्किल हेड ऑफिस पर जांच के लिए बुधवार से बुलाया जाएगा।

    कस्बे के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार सुबह रकम वापस दिलाने के लिए लोगों ने हंगामा किया। दोपहर में भाकियू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कपिल खाटियान, प्रदेश संगठन मंत्री मास्टर जाहिद, देशबंधु कौशिक, राशिद चौधरी आदि ने प्रदर्शन करते हुए बैंक प्रबंधक मानवेंद्र सिंह को धरना स्थल पर बैठा और पीड़ित खाता धारकों की रकम वापस दिलाने की मांग की। दो घंटे बाद डिप्टी सर्किल हेड राधेश्याम लाल दास, एलडीएम अनिल कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक शामली अवनीश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे।

    पीड़ित खाता धारकों व ने कहा कि 19 दिन बाद भी धोखाधड़ी के खेल में शामिल बैंक कर्मियों पर कारवाई नहीं हुई और न ही रकम वापस दिलाने का प्रयास किया गया। डिप्टी सर्किल हेड और एलडीएम ने आश्वासन दिया कि मंगलवार में यानी कि आज जांच में दोषी पाए तीन बैंक कर्मचारी के निलंबन कार्रवाई कर दी जाएगी। सर्किल हेड मुजफ्फरनगर से पांच बैंक अधिकारी बैंक में जांच कर रहे हैं। उनकी जांच में दोषी पाए गए बैंक कर्मचारियों के सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।

    खबरें और भी

    सर्किल हेड पर बुलाकर जांच की जाएगी

    पुलिस आरोपित को रिमांड पर ले रही है। 25-25 खाता धारकों को मुजफ्फरनगर सर्किल हेड पर बुलाकर जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में जो खाता धारक रकम दे रहे हैं। उनकी रकम वापस कराई जाएगी। पासबुक में एक ही हाथ से की गई एंट्री की जांच कर मान्य कर खाता धारकों की रकम वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौजूद रहे।

    कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा रहा

    सर्किल हेड ने बताया कि जांच में दोषी पाए के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दी जा रही रकम वापस कराई जाएगी। 25-25 खातेदार को के समूह को बुधवार से मुजफ्फरनगर बुलाकर जांच के उपरांत रकम वापस कराई जाएगी।

    एलडीएम ने बताया कि पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेगी। पूछताछ के आधार पर जो भी बैंक कर्मचारी दोषी पाया जाएगा। बैंक स्तर पर कार्रवाई होगी।