शामली तहसील में अचानक पहुंचे कमिश्नर, फिर खुद अलमारी खुलवाकर जो देखा... दिए ये निर्देश
मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रुपेश कुमार ने शामली तहसील और कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय में लंबित मामलों, फाइलों के रखरखाव और साफ-सफाई की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शामली। मंडलायुक्त सहारनपुर ने शामली तहसील एवं कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई, न्यायायल में लंबित चल रहे प्रकरण और अलमारी में रखी फाइलों को अलमारी खुलवाकर देखा कि रख-रखाव सुचारू तरीके से है या नहीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को मंडलायुक्त डा. रुपेश कुमार ने तहसील शामली का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम न्यायालय में पांच वर्ष से अधिक लंबित वाद का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि एक से तीन वर्ष तक के लंबित वादों का निस्तारण त्वरित किया जाए।
यहां उन्होंने राजस्व वसूली, तहसील में अग्निशमन यंत्र की सुविधा, कीटनाशक का छिड़काव, सेवा अभिलेख आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम न्यायालय में अलमारी को खुलवाकर फाइलों का रखाव भी देखा गया।
इसके उपरांत उनके द्वारा आरके आफिस भू अभिलेखागार में ग्राम सुन्ना का बस्ता चेक करते हुए बस्ता सूची के अनुसार अभिलेख चेक किए गए जो ठीक मिले। नियमित साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया।
इसके बाद उन्होंने नवीन कलक्ट्रेट शामली का निरीक्षण करते हुए मीटिंग हाल, जिलाधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल, संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पटलवार जानकारी प्राप्त की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।