Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में सड़क पर जानलेवा गड्ढा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 11:13 PM (IST)

    शामली के चंदेना माल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बीएसएनएल द्वारा खोदे गए गड्ढे से बचने के प्रयास में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 70 वर्षीय वीरें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, जलालाबाद (शामली)।  गांव चंदेना माल मार्ग पर बीएसएनएल द्वारा भूमिगत तार दबाने के लिए खोदाई कर छोड़ा गया गड्ढा दुर्घटना का कारण बन गया। गड्ढे को बचाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली चालक ने सामने से बाइक पर सवार होकर गांव आ रहे वृद्ध को चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया।

    गांव चंदेना माल निवासी 70 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र भंवर सिंह गांव बिनौली से देर शाम गांव आ रहे था। गांव चंदेना माल के निकट बीएसएनएल द्वारा भूमिगत तार दबाने के लिए गड्ढा खोदाई कर छोड़ा है। सामने से ट्रैक्टर ट्राली खेत के मजदूरों को छोड़कर दभेड़ी की ओर जा रही थी।

    गड्ढे को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने बाइक पर सवार वीरेंद्र को चपेट में ले लिया। वीरेंद्र ने हेलमेट लगाया था। ट्रैक्टर ट्राली के साथ काफी दूर तक सड़क में रगड़ने से मौके पर दम तोड़ दिया। डायल-112 पर ग्रामीणों ने सूचना दी। सूचना पर 112 से पुलिसकर्मी, एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

    थाना भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बताया कि ट्रैक्टर चालक दभेड़ी निवासी था। ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि हेलमेट लगाया था। शव मर्चरी भेजा जा रहा है।