Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश ने UP पुलिस पर बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में घायल

    By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 25 Jun 2026 01:40 PM (IST)

    शामली में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय बदमाश घायल हो गया। एक मुख्य आरक्षी को भी गोली लगी। यह बदमाश कर्नाटक और मध्य प्रदेश में ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शामली में पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने झोंका फायर।

    2. बदमाशों की गोली से मुख्य आरक्षी गौरव कुमार जख्मी।

    संवाद सूत्र, झिंझाना (शामली)। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय चेन स्नेचर घायल हो गया। बदमाशों की फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल बदमाश कर्नाटक और मध्य प्रदेश राज्यों में चेन स्नेचिंग व लूट की वारदातों में वांछित था। वहीं, मुठभेड़ के दौरान बदमाश का एक साथी भाग निकला।

    कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस टीम के साथ बुधवार सुबह ऊन-चौसाना मार्ग स्थित हरसाना काठा पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान चौसाना की ओर से बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने बाइक मोड़ ली और गोलियां बरसाते हुए नदी की पटरी के रास्ते बसी गांव की ओर भागने का प्रयास किया।

    पीछा करने पर बझेड़ी क्षेत्र के निकट मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जगत सिंह निवासी खानपुर जाटान के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह बाइक सहित गिर पड़ा। वहीं बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली मुख्य आरक्षी गौरव कुमार के बाएं हाथ में जा लगी। पुलिस ने घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को सीएचसी ऊन में भर्ती कराया।

    एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि बदमाश जगत शातिर अपराधी है और चेन स्नेचिंग की कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। वह कर्नाटक के बेंगलुरु तथा मध्य प्रदेश में दर्ज लूट व स्नेचिंग के मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में करीब 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ में प्रेमिका ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया तो युवक ने सीने में गोली मारकर की आत्‍महत्‍या

    बदमाश से एक तमंचा, बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की बाइक बरामद की है। वहीं, उसका दूसरा साथी राजवीर गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर भाग निकला। एएसपी ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में तेरहवीं का बुलावा नहीं देने पर खूनी संघर्ष, लोहे की राॅड और धारदार हथियार से हमला; महिला समेत तीन गंभीर