Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली-एनसीआर समेत कई जिलों में दर्ज थे 90 मुकदमे

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 02:11 AM (IST)

    शामली में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश रिहान मारा गया। बाइक सवार से लूट के बाद भाग रहे रिहान और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग की, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, शामली। बाइक सवार से लूट के बाद भाग रहे 50 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया, जबकि एनसीआर का कुख्यात बदमाश रिहान मारा गया।उसका साथी फरार हो गया। मारे गए बदमाश पर 90 मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से मेड इन इटली और एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है।

    एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे बाबरी क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने फतेहपुर निवासी राहुल से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना मिलते ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। रात करीब 12:30 बजे कोतवाली पुलिस और आदर्श मंडी पुलिस पूर्वी यमुना नहर पर बदमाशों को तलाश कर रही थी।

    तभी बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही सुमित बैसला घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को भी गोली लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सिपाही और बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बदमाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    एसपी ने बताया कि बदमाश दिल्ली के ओखला नगर निवासी रिहान था। झिंझाना थाने से वह दिसंबर से वांछित था। उस पर 90 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश के पास से दो पिस्टल बरामद हुई है, जिनमें से एक मेड इन इटली है, और दूसरी देसी है। लूटा गया मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद हुई है।

    दिल्ली और गाजियाबाद में सबसे अधिक वारदात

    एसपी ने बताया कि मारे गए बदमाश पर सबसे अधिक 49 मुकदमे दिल्ली और 28 गाजियाबाद में दर्ज हैं। इसके अलावा शामली, बागपत हापुड, बुलंदशहर में भी लूट, चोरी व जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं।