Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Roadways: शामली डिपो ने 24236 यात्रियों को कराई मुफ्त यात्रा, 10 अगस्त तक कर सकते हैं मुफ्त सफर

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 08:35 PM (IST)

    शामली में रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सेवा 10 अगस्त तक जारी है। शामली डिपो ने एक दिन में 24 हजार से अधिक यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराई जिससे विभाग को लाखों रुपये की मुफ्त आय हुई। इस बार महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त बस सेवा प्रदान की जा रही है।

    Hero Image
    शामली डिपो ने 24,236 महिला पुरूष यात्रियों को कराई मुफ्त यात्रा

    जागरण संवाददाता, शामली। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों की निशुल्क यात्रा चल र ही है। 10 अगस्त की रात तक यह निर्बाध तरके से जारी रहेगी। रक्षाबंधन के दिन ही शामली डिपो ने 24 हजार 236 महिला व पुरूष यात्रियों को निश्शुल्क यात्रा कराई है। इसमें 10 लाख 47 हजार 159 की निश्शुल्क यात्रा कराई गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोडेवज परिवहन निगम की ओर से इस बार बहनों के साथ ही एक सहयात्री को भी बस सेवा कराई गईं। रक्षाबंधन के दिन बसों में खूब भीड़ भाड़ रही। बहनों ने निश्शुल्क यात्रा का लाभ भी लिया है।

    रोडवेज बस स्टेशन के प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि जिले में शनिवार को 16697 महिला यात्री एवं 7539 पुरूषों को निशुल्क यात्रा कराई गई है। ऐसे में निश्शुल्क आय 10 लाख 74 हजार 159 रुपये रही है, जबकि कुल आय 14 लाख 316 रही है।

    7 अगस्त शाम तक लगभग 30 हजार से अधिक लोगों ने निशुल्क यात्रा की। इसमें महिलाएं और उनके साथ एक अन्य यात्री शामिल रहा। महिलाएं इन बसों में 10 अगस्त रात 12 बजे तक निशुल्क सफर कर सकेंगी। शहर में संचालित ई-बस सेवा में भी महिलाएं निशुल्क सफर तय कर सकेंगी।

    • महिला यात्री 16697
    • पुरूष यात्री 7539