Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में गोकशी कराकर वलीमा में बनवाया गया खाना, पुलिस ने दूल्हे और मामा को किया गिरफ्तार

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 10:34 PM (IST)

    शामली में वलीमा की दावत में गोमांस परोसने की सूचना पर पुलिस ने दूल्हा फरमान और उसके मामा सलमान को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

    कैराना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित व्यक्ति

    कैराना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित व्यक्ति

    HighLights

    1. वलीमा की दावत में गोमांस परोसने की सूचना पर कार्रवाई।

    2. दूल्हा फरमान और मामा सलमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    3. गोमांस लाने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त, बरातघर सील।

    संवाद सूत्र, शामली। खादर क्षेत्र के जंगल में गोकशी कर बरातघर में वलीमा की दावत के लिए गोमांस बनाया जाना था। सूचना पर पुलिस पहुंची और पहले जंगलों से गोवंश के अवशेष बरामद किए। इसके बाद बरातघर पर छापेमारी की। खाना परोसने से पहले पुलिस ने मौके से दूल्हा और उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया।

    रिश्तेदार समेत अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से नई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद किया, जिसमें गोमांस लाया गया था। गाड़ी युवक को निकाह में मिली थी। पुलिस ने बरातघर को सील कर दिया है। वहीं, स्वामी यशवीर ने प्रकरण में मुगल गार्डन बरातघर पर बुलडोजर चलाने और सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की।

    गुरुवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि खादर क्षेत्र में गांव खुरगान के पास मोहसिन के नलकूप पर गोकशी हो रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंश के अवशेष बरामद किए। अवशेषों की पशु चिकित्सक से जांच कराई और नमूने सुरक्षित कराए। इसके बाद अवशेषों को नियमानुसार दफना दिया गया।

    जांच में सामने आया कि मौके से बरामद गोमांस को स्कार्पियो गाड़ी के जरिए नगर के मुहल्ला रेतावाला में स्थित मुगल गार्डन बरात घर तक पहुंचाया गया था। थाना प्रभारी फोर्स के साथ मुगल गार्डन बरात घर पहुंचे। इस बीच वहां से वलीमा की दावत में शामिल होने पहुंचे लोग फरार हो गए।

    खबरें और भी

    18 जून की रात किया गया था वलीमा

    पुलिस के अनुसार, बरात घर में वलीमा की दावत के लिए लगभग 30-40 बड़े भगौनों में गोमांस का खाना तैयार कराया जा चुका था। दावत में शामिल होने वाले रिश्तेदारों को खाना परोसा जाने वाला था। पुलिस ने मौके से दूल्हा फरमान और उसके मामा सलमान निवासीगण मुहल्ला छड़ियान को गिरफ्तार कर लिया।

    थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि मौके से 10 किलो गोमांस, उपकरण के रूप में तीन छुरियां, दाव, कुल्हाड़ी, राड और अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा मांस ढोने में प्रयुक्त स्कार्पियो को भी कब्जे में लिया गया है। इस प्रकरण में मुगल गार्डन बरात घर संचालक हाजी अनीस के अलावा चांद मस्जिद के निकट रहने वाले शौकत गुर्जर व रेतावाला निवासी साबू कुरैशी को भी आरोपित बनाया गया है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

    पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार मुख्य आरोपित फरमान के बारे में पता चला है कि उसकी पंजाब के चंडीगढ़ में कपड़ों की दुकान है। वह शादी समारोह के चलते कुछ दिन पहले ही कैराना आया था। 16 जून को उसकी बरात शामली रोड स्थित एक बरातघर में गई थी, जहां मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति की बेटी से उसका निकाह हुआ था। 18 जून की रात वलीमा किया गया था।

    शुक्रवार देर शाम पुलिस ने बरात घर को सील कर दिया। बरातघर संचालक के पुत्र कलीम ने बताया कि उन्होंने तो किराए पर दिया था। उनको नहीं पता था कि खाने में क्या बनाया गया है। वहीं, स्वामी यशवीर ने प्रकरण में वीडियो प्रसारित करते हुए कहा कि पुलिस जल्द से जल्द मुगल गार्डन पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करें।

    यह भी पढ़ें- शामली: आशुतोष ब्रह्मचारी को जान का खतरा, अविमुक्तेश्वरानंद और गुरु भाई पर गंभीर आरोप

    सभी आरोपित जिसमें युवक के परिवार के लोग, हलवाई और गोकशी करने वाले गिरफ्तार किए जाएं। यदि गिरफ्तारी और बुलडोजर की कार्रवाई नहीं हुई तो सात दिन बाद मुगल गार्डन पर हिंदू पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

    गोकशी की सूचना पर पुलिस गई थी। मौके से गो अवशेष बरामद किए गए। इसके अलावा बरातघर में छापेमारी कर दूल्हा और उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस गाड़ी से गोमांस ले जाया गया था उसको भी सीज कर दिया। अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
     
                                                                                                     सुमित शुक्ला, एएसपी