Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो युवतियों ने कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये हड़पे, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 01:09 PM (IST)

    Shamli News: शामली में गन्ना क्रशर संचालक को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो युवतियों श ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. शामली में गन्ना क्रशर संचालक से की गई अवैध वसूली।

    2. न्यायालय के आदेश के बाद शामली पुलिस ने जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, झिंझाना (शामली)। हनीट्रैप में फंसाकर गन्ना क्रशर संचालक से 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    कांधला के ब्रह्मखेड़ा गांव की अंजुम ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कैराना की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके पति खुर्शीद का गन्ना क्रशर का कारोबार है। तीन वर्ष पूर्व झिंझाना क्षेत्र स्थित एक क्रशर पर पति का आना-जाना था। इसी दौरान सहारनपुर की शबा उर्फ सानिया और इमराना ने क्रशर पर काम करने के बहाने खुर्शीद से संपर्क बढ़ाया। प्रेम संबंधों का झांसा देकर हनीट्रैप के माध्यम से उसके पति से करीब 15 लाख रुपये वसूल लिए।

    आगे और रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपित युवतियां गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगीं। पुलिस अधीक्षक समेत स्थानीय थाने में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद साक्ष्यों व गवाहों के साथ अदालत की शरण ली। झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    70 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    कैराना: कोतवाली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से करीब 70 लाख की कीमत की स्मैक बरामद हुई।

    रविवार को उपनिरीक्षक सतीश सिंह आपरेशन सेवरा के तहत पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव भूरा के जंगल में स्थित ट्यूबवेल के कमरे में छापेमारी की। जहां से आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित के कब्जे से 314 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
    पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मनव्वर निवासी गांव भूरा बताया। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, पुलिस आरोपित से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी करने में जुटी है।