शामली में प्रेमी के घर रह रही पत्नी पर पति ने चाकू से किया हमला, वारदात के बाद खुद को भी किया लहूलुहान
शामली के थानाभवन में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने खुद को भी चोट पहुंचाई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, शामली। नगर के मोहल्ला रोगनगरान में प्रेमी के साथ गई महिला को पति ने चाकू मार कर घायल कर दिया। इसके बाद युवक ने खुद को भी घायल कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया।
महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सहारनपुर रेफर कर दिया गया, जबकि आरोपित पति जिला अस्पताल में भर्ती है।
पंजाब के जनपद पठानकोट के गांव मुरादपुर निवासी शशि कुमार पुत्र प्रीतम चंद की शादी बबली देवी के साथ हुई थी।
पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में बबली अपने प्रेमी थाना भवन नगर के मोहल्ला रोगनगरान निवासी विजय के साथ चली गई थी। तभी से दोनों थानाभवन में ही रह रहे हैं।
गुरुवार को शशि कुमार पंजाब से विजय के घर पहुंचा, और पत्नी को देखते ही उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद शशि ने खुद के भी पेट में चाकू मार लिया, जिससे वह भी घायल हो गया।
बताया गया कि पहले पति ने पत्नी को वापस ले जाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। दोनों को लहूलुहान हालत में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना भवन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना भवन में भर्ती कराया गया।
खबरें और भी
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बबली देवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे सहारनपुर रेफर कर दिया, जबकि शशि कुमार को जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि विजय पंजाब में मजदूरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बबली से हुई थी। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपित के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- शामली में पति से विवाद के चलते महिला ने खुद को आग लगाई, दो बेटियों की कमरे में दम घुटने से मौत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।