Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध संबंधों के शक में की पत्नी की हत्या और शव गाड़ी में डाल ले आया अपने घर, यूं हुआ मामले का राजफाश

    By Abhishek Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 24 May 2026 04:43 PM (IST)

    एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में बागपत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को गाड़ी में डालकर कांधला स्थित अपने घर ले आया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरा ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मारा।

    2. बागपत में हत्या कर शव कांधला अपने घर लाया।

    3. पुलिस ने आरोपित हिरासत में लिया, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, जागरण, कांधला (शामली)। अवैध संबंधों के शक के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बागपत क्षेत्र के गांव सरूरपुर में पिटाई कर और गला दबाकर हत्या की और रात में ही शव को गाड़ी में डालकर अपने घर ले गया। सुबह पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया। फिलहाल स्वजन पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।

    एसपी के अनुसार अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि अवैध संबंध के शक के चलते युवक ने पत्नी की हत्या की। कैराना के मुहल्ला खैल कला निवासी इशरत ने करीब 15 वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव खेड़ाकुर्तान निवासी आस मोहम्मद पुत्र इशहाक के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। मृतका के स्वजन का आरोप है कि आस मोहम्मद शराब पीने का आदी था, और आए दिन शराब के नशे में पत्नी की पिटाई करता था।

    इन दिनों वह बागपत क्षेत्र के सरूरपुर भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। शुक्रवार की रात आरोपित ने बागपत क्षेत्र में ही पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की, शरीर पर कई जगह पत्थर से वार भी किए। इसके बाद किराये की गाड़ी से शव लेकर शनिवार अलसुबह कांधला अपने घर पहुंचा। गाड़ी चालक को बताया था कि पत्नी बीमार है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम,डाग स्क्वायड ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मायके पक्ष के आरोप के चलते पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपित पति ने बताया कि अवैध संबंध के शक के चलते उसने हत्या की। फिलहाल इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपित ने अपनी पत्नी की संबंध के शक के चलते बागपत क्षेत्र में गला दबाकर और पत्थर से वार कर हत्या की। इसके बाद गाड़ी से शव लेकर कांधला अपने घर पहुंचा। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी