शामली में कुएं से ITI के छात्र का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, तीन बहनों का इकलौता भाई था गोविंद
Shamli News : शामली के लक्ष्मीपुरा गांव में एक 18 वर्षीय गोविंद का जला हुआ शव नलकूप के कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ...और पढ़ें

गोविंद का फाइल फोटो और कुएं में डेड बॉडी तलाशते पुलिसकर्मी
संवाद सूत्र, चौसाना (शामली)। गांव लक्ष्मीपुरा के जंगल में स्थित नलकूप के कुएं में 18 वर्षीय युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान आइटीआइ के छात्र के रूप में हुई।
स्वजन ने बताया कि सोमवार रात युवक घर से घेर में सोने के लिए गया था। सुबह वह नहीं मिला तो उसकी तलाश की जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा निवासी सुखबीर का 18 वर्षीय बेटा गोविंद केएस डिग्री कालेज इस्सापुर सहारनपुर से आइटीआइ कर रहा था। साथ ही वह क्षेत्र के एक कंप्यूटर सेंटर से कोर्स भी कर रहा था। स्वजन ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने घेर में सोने के लिए गया था।
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही स्वजन पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में पहुंचे तो वह नहीं था। बरामदे में गोविंद की खाट बिछी थी, और मच्छरदानी लगी थी। खाट के सिरहाने पर उसका मोबाइल फोन रखा था। गोविंद के नहीं मिलने पर स्वजन ने तलाश किया, लेकिन पता नहीं लगा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही इंद्र सिंह के खेत के पास मजदूर की धान रोपाई कर रहे। उन्होंने नलकूप के कुएं में शव देखकर गांव में जानकारी दी।
खबरें और भी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। तब तक स्वजन भी आ गए थे। उन्होंने उसकी पहचान गोविंद के रूप में की। हालांकि शव को पहचान छिपाने के लिए जलाया गया था। शव को देखते ही कोहराम मच गया। सीओ कैराना हेमंत कुमार, फोरेंसिक टीम, एसओजी व सर्विलांस टीम ने भी जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- Delhi-Saharanpur Highway पर युवक की गोली मारकर हत्या, राजफाश की मांग को लोगों ने लगाया जाम
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। युवक का मोबाइल फोन बंद है, उसे खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई खुला घाव या निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
स्वजन ने बताया कि गोविंद सहारनपुर से आइटीआइ कर रहा थ्ज्ञा। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। मृतक परिवार में तीन बहनों का अकेला भाई था। फोरेंसिक टीम ने जिस वक्त गोविंद के शव को कुएं से बाहर निकाला तो पिता बेसुध हो गए थे।
यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!
बताया गया कि सुखबीर सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षामित्र हैं, जो चौसाना के प्राथमिक स्कूल में तैनात हैं। परिवार के पास करीब डेढ़ बीघा भूमि ही है। वहीं, गोविंद का शव ऐसे कुएं में मिला, जिसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हत्या के बाद शव जलाया और फिर कुएं में डाल दिया। अनुमान है कि आरोपित शव को कहीं दूर ले जाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। इसके चलते ही कुएं में डाल दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।