Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में अवैध शराब पर पुलिस-आबकारी की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:58 PM (IST)

    शामली के थानाभवन क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 63 पव्व ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, थानाभवन (शामली)। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी में कुल 63 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई।

    थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम हसनपुर लुहारी थाना थानाभवन तथा शौकीन पुत्र युसुफ निवासी ग्राम नंगला राई थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने दोनों के कब्जे से 40 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। उधर, आबकारी विभाग ने भी मंटी हसनपुर क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

    आबकारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में रमेश पुत्र लखीम चंद निवासी मटी हसनपुर, जनपद शामली को पकड़ा गया, जिसके पास से 23 पव्वे देसी शराब बरामद हुई।

    खबरें और भी