Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गेहूं की फसल के लिए वरदान बनी जनवरी की बूंदाबांदी, किसानों को होगा अब बंपर मुनाफा?

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 05:55 PM (IST)

    बाबरी, शामली में रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान गिरने से ठंड बढ़ी, जिससे लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। हालांकि, यह बा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, बाबरी (शामली) । क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। सुबह-सुबह लोग जब घरों से बाहर निकले तो ठंडी हवाओं और नमी भरे मौसम ने उन्हें गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया।

    सड़कों पर फिसलन के चलते वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। हालांकि इस बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखने को मिली। किसान लाखन सिंह का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    इस समय गेहूं की फसल बढ़वार की अवस्था में है, और हल्की बारिश से खेतों में नमी बनी रहेगी, जिससे सिंचाई की आवश्यकता भी कम होगी। किसानों के अनुसार इससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। किसान सतेंद्र चौधरी का मानना है कि यदि इसी प्रकार हल्की और नियंत्रित बारिश होती रही तो रबी की फसलों को काफी लाभ मिलेगा।