Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित होने से बेटे की मौत, मां घायल

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 09:57 PM (IST)

    शामली से दिल्ली लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में 30 वर्षीय किशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां परमिला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, एलम (शामली)। शामली से स्कूटी पर अपनी मां के साथ दिल्ली जा रहे युवक की स्कूटी दिल्ली-सहारपुर हाईवे पर अनयिंत्रित हो गई। जिस कारण दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां गंभीर घायल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

    दिल्ली के खजूरी खास निवासी 30 वर्षीय किशन अपनी मां परमिला के साथ स्कूटी पर सवार होकर शुक्रवार को शामली स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार को मां-बेटा वापस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से अपने घर जा रहे थे।

    जैसे ही वह कांधला थाना क्षेत्र में एलम बाइपास के निकट पहुंचे तो स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। जिससे स्कूटी सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को कांधला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने किशन को मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की मां परमिलता को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। युवक के स्वजन ने बताया कि होली से पहले परिवार के लोगों से मिलने के लिए शामली आए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।