'ये लो जहर और पति को दे दो, फिर मैं तुमसे शादी कर लूंगा', भाभी से रेप के बाद बोला ममेरा देवर
श्रावस्ती जिले में एक महिला ने अपने ममेरे देवर पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी ने महिला पर पति को जहर देने का दबाव भी डाला था जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया जिसके बाद महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर ममेरे देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी राहुल भाटी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया था। इसे प्रसारित करने की धमकी देकर पति के खाने में जहर मिलाने का दबाव भी बना रहा था। एसपी ने न्याय का भरोसा दिया है
महिला ने एसपी को बताया कि उनके पति गैस एजेंसी पर काम करते हैं। सुबह घर से जाते हैं और शाम को लौटते हैं। गांव निवासी पति का ममेरा भाई घर पर आता रहता था। एक दिन उसने छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपित ने चुपके से वीडियो भी बना लिया और इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
एक दिन उसने जहर लाकर दिया और कहा कि पति को खाने में मिलाकर दे दो, वह मर जाएगा तो तुमसे शादी कर लूंगा। मना किया तो उसने वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। इससे आहत होकर 26 अप्रैल 2025 को आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पति को जानकारी हुई, तब 30 अप्रैल को भिनगा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस टीम ने आरोपित को पकड़कर चार दिन थाने पर रखने के बाद छोड़ दिया। महिला ने एसपी से आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।