Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावस्ती में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या करने की आशंका

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 03:42 PM (IST)

    श्रावस्ती जिले में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है, और युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    Hero Image

    संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव।

    संवाद सूत्र, सिरसिया (श्रावस्ती)। पूर्वी सोहेलवा रेंज के जरमौली वन चौकी क्षेत्र स्थित जंगल में अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से मफलर के फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस व एसएसबी जवान वन टीम से साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पहचान कराई। खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसिया क्षेत्र के वनघोघवा जलाशय के पास पूर्वी सोहेलवा जंगल में रविवार को चरवाहे मवेशियों को चराने गए थे। जंगल से दुर्गंध आने पर चरवाहे उस ओर गए तो देखा कि पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव मफलर के फंदे से सहारे लटक रहा था।

    चरवाहों ने घटना की जानकारी मेड़किया की ग्राम प्रधान गीता देवी के पुत्र रवि आर्य को दी। प्रधान ने वन विभाग के साथ पुलिस को मामले की जानकारी दी। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया।

    पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाया और आसपास गांवों के ग्रामीणों व भट्ठे पर काम करने वाले लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि पेड़ में फंदा बंधा था और शव के दोनों पैर जमीन से सटे हुए थे। इससे लोग अंदाजा लगा रहे है कि युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है।

    सिरसिया थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि शव लगभग दो सप्ताह पुराना लग रहा है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।