सिद्धार्थनगर में गर्मी का असर बढ़ा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, तापमान में होगी वृद्धि
सिद्धार्थनगर में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ रहा है और उमस भी महसूस हो रही है। रविवार को आंशिक बादल छ ...और पढ़ें

तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के संकेत, गर्मी का असर बढ़ने लगा। जागरण
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। मार्च की शुरुआत के साथ ही जिले में गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। पिछले तीन-चार दिनों से तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था, वहीं रविवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और धूप भी हल्की रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का एहसास बना रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान समय में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
रविवार को बादलों की आवाजाही के कारण धूप की तीव्रता कुछ कम रही, फिर भी दिन भर वातावरण में गर्माहट बनी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी जारी रह सकती है। इसके साथ ही धूप की तीव्रता बढ़ने से गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में पति-बच्चों की मौत से टूटी SSB महिला कर्मी, बिलख-बिलख कर रोती रही
मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना भी जताई जा रही है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और मौसम शुष्क व अपेक्षाकृत गर्म बना रहेगा।

AI Generated image
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।