Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सिद्धार्थनगर में पारा 5.5 डिग्री लुढ़का, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग

    Updated: Fri, 26 Dec 2025 08:30 PM (IST)

    शुक्रवार को सिद्धार्थनगर में तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ गई। पूरे दिन कोहरे और बादलों के कारण सू ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। धूप निकलने से एक दिन राहत मिलने के बाद दूसरे दिन मौसम ने फिर जनमानस को कंपा दिया। शुक्रवार को पूरे दिन कोहरे व बादलों के ओट के बीच सूरज छुपा रहा। करीब साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट आई। पूरे दिन गलन भरी ठंड बनी रही। न्यूनतम पारा भी लुढ़कने से रात में भी मौसम काफी सर्द रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.1 व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.6 व न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। सुबह में कोहरा तो दिन में बादल छाए रहे। एक पल के लिए भी धूप नहीं निकली।

    कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों की रौनक फीकी रही। विद्यालयों में अवकाश न होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों की स्थिति बड़ी तकलीफदेह रही। ठंड से बचाव की दिशा में प्रशासन का रवैया शिथिल बना हुआ है।

    राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। सुबह में कोहरा तो कभी-कभी दिन में धूप निकल आया करेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रात में मौसम और ठंड रहने की संभावना है।

    पिछले एक सप्ताह में इस तरह रहा तापमान

    तापमान रिकॉर्ड (डिग्री सेल्सियस में)
    दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    26 दिसंबर 17.6 9.9
    25 दिसंबर 23.1 11.5
    24 दिसंबर 18.1 13.4
    23 दिसंबर 15.4 10.6
    22 दिसंबर 16.6 11.1
    21 दिसंबर 15.7 10.1
    20 दिसंबर 16.5 11.5