Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Unusual Love : विवाह के 25 वर्ष बाद चार बच्चों की मां का दिल भांजे पर आ गया, पति को छोड़कर की कोर्ट मैरिज

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 07:36 PM (IST)

    Unusual Love- चार बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का जुनून कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। इसमें उम्र की सीमा नहीं होती। भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां तीन माह पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पति ने इसकी तहरीर तहरीर थाने पर दी तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ लौट आयी।

    Hero Image
    चार बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का जुनून, पति को छोड़ प्रेमी से रचाई शादी

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश में अनोखे प्रेम के प्रकरणों की बाढ़ आती जा रही है और अधेड़ उम्र की महिलाएं पति और बच्चों को भी त्यागने में संकोच नहीं कर रही है।

    कहीं महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग जा रही है तो कहीं भतीजे के प्रेम में पागल महिला मंदिर में जाकर विवाह कर लेती है। ताजा मामला सिद्धार्थनगर का है, जहां चार बच्चों की मां ने भांजे से विवाह कर लिया और घर छोड़कर चली गई। काफी हंगामा के बाद पंचायत बैठी तो महिला के पति ने बड़ा दिल दिखाते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्यार अंधा होता है

    कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। इसमें उम्र की सीमा नहीं होती। भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां तीन माह पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पति ने इसकी तहरीर तहरीर थाने पर दी तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ लौट आयी। वह अपने पति के साथ जाने को तैयार भी नहीं थी। पति ने स्वेच्छा से उसे प्रेमी संग विदा कर दिया। भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसा मुर्तजा गांव के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी को प्रेमी के साथ भाग जाने का आरोप लगाया।

    खुशहाल था वैवाहिक जीवन और 25 वर्ष बाद भांजे पर आ गया महिला दिल

    व्यक्ति का विवाह 25 वर्ष पहले हुआ था। पति-पत्नी का पारिवारिक जीवन सामान्य ढंग से चल रहा था। 40 वर्षीया महिला चार बच्चों की मां है। उनमें दो बेटियां 20 व 18 वर्ष की और दो बेटे 17 और दस वर्ष के हैं। महिला का पति परिवार के जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहता था। तीन वर्ष पहले महिला का रिश्ते के 25 वर्षीय भांजे से घर आने-जाने के दौरान प्रेम संग चलने लगा। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हो गया कि उन्होंने जीने-मरने की कसमें खाईं और 2024 में चुपके से कोर्ट मैरेज कर ली।

    कहीं पत्नी हत्या न कर दे, इस डर से प्रेमी के साथ भेजा

    यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय है। महिला की शादी लगभग 25 वर्ष पूर्व हुई थी। महिला ने बताया कि प्रेमी ने उसके साथ कोर्ट मैरेज भी किया है। महिला के पहले पति ने बताया कि आजकल पत्नियां आये-दिन पतियों की हत्या की खबर से हमने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। अन्यथा किसी दिन मेरी पत्नी भी मेरी हत्या कर देती। चारों बच्चों ने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जतायी है। महिला का पति चारों बच्चों के साथ घर चला गया और महिला अपने प्रेमी के साथ।

    मामी और भांजे ने की कोर्ट मैरिज तो पति पहुंचा थाने

    बेहद करीबी रिश्तों को तार-तार कर दोनों ने 2024 में कोर्ट मैरेज कर ली और महिला पति और बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ उसी के घर रहने लगी। यह बात महिला के पति को मालूम चली तब वह पुलिस के पास पहुंचा, इसके बाद प्रेमी महिला को लेकर बाहर चला गया। कुछ दिन बाद दोनों घर आए तो महिला अपने पति के पास रहने चली गई, तीन दिन पहले महिला फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

    पत्नी की जिद पर भांजे संग भेजा

    पति ने तहरीर दी तो रविवार को महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंची और उसी के साथ रहने पर अड़ गई। दोनों पक्ष गांव चले आए और पंचायत में पति ने महिला की जिद पर उसे प्रेमी संग भेज कर सुलह-समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा ने बताया महिला थाने पर आई थी। उसने कोर्ट मैरेज से संबंधित कागजात दिखाया और चली गई।