पराली जलाने पर किसान पर लगा इतना जुर्माना, सरकारी कोष में जमा होगा पैसा
सीतापुर के लहरपुर में एक किसान द्वारा पराली जलाने का मामला सामने आया है। किसान रामचंद्र ने साढ़े तीन बीघा जमीन में धान की फसल काटने के बाद पराली जला दी थी। राजस्व विभाग ने जांच के बाद किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया, जिसे सरकारी कोष में जमा कराया गया। किसानों को पराली न जलाने की चेतावनी दी गई है।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। पराली जलाने पर प्रतिबंध व जुर्माना की कार्रवाई के बाद भी किसान मान नहीं रहे। लहरपुर में पराली जलाने का मामला पकड़ा गया। उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने बताया कि तहसील के पैंतला निवासी किसान रामचंद्र पुत्र राम प्रकाश ने साढ़े तीन बीघा जमीन में धान की फसल बोई थी।
धान काटने के बाद पराली को जला दिया। इसकी जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग ने जांच की। मौके का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में किसान के पराली जलाने पुष्टि हुई। इस पर किसान पर 2500 रुपये जुर्माना लगाया गया। किसान से उक्त राशि सरकारी कोष में जमा कराई गई है। किसानों को बताया गया कि वह पराली न जलाएं। इससे प्रदूषण होता है
। पराली को गोआश्रय केंद्रों में पहुंचाएं, उसके बदले खाद प्राप्त कर सकते हैं। पराली जलाने से मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। मृदा को नुकसान होता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।