एसपी कार्यालय गोंडा में तैनात महिला आरक्षी को पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
गोंडा के एसपी कार्यालय में एक महिला आरक्षी के साथ मारपीट की घटना हुई है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति महिला आरक्षी को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। महिला आरक्षी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। अवकाश पर घर आई गोंडा के एसपी कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी की गांव के ही भाई-बहन ने साथी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महमूदाबाद के बनेहरा बीरबल निवासी आरती सिंह पुत्री सुरेंद्र सिंह गोंडा में एसपी कार्यालय में महिला आरक्षी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को आरती अवकाश लेकर गांव आई थीं। रविवार की दोपहर को वह किसी काम से बेहमा चौराहा गई थीं।
आरोप है कि वहां गांव की ही मधू दीक्षित ने अपने भाई, बहन व एक अन्य के साथ उनको दुकान पर रोक लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इससे उनको चोट आई है।
पीड़िता ने रामपुर कला थाने में तहरीर दी है। पूरी घटना दुकान पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। थानाध्यक्ष रामपुर कला पीयूष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। फुटेज की जांच चल रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।