सीतापुर में मिला युवक का अधजला शव... जिंदा जलाने की आशंका, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट
सीतापुर के अलबदा गांव में रविवार को एक युवक का अधजला शव मिला। मृतक की पहचान लखनऊ के इटौंजा निवासी विमलेश उर्फ मनू के रूप में हुई, जो अलबदा में मजदूरी ...और पढ़ें
-1770591314809_m.webp)
अलबदा में जांच करते पुलिस कर्मी
संवाद सूत्र, जागरण अटरिया (सीतापुर)। अलबदा गांव के बाहर रविवार को एक युवक का अधजला शव मिला। वह लखनऊ के इटौंजा का रहने वाला था और कई वर्ष से यहां रहकर मजदूरी करता था। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। युवक को जिंदा जलाए जाने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं।
ग्रामीण रविवार सुबह करीब दस बजे खेत गए तो पुआल और यूकेलिप्टस पत्तियों के बीच एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान लखनऊ के इटौंजा के विमलेश उर्फ मनू पुत्र बैजनाथ के रूप में की है। हालांकि, पुष्टि के लिए पुलिस शव का डीएनए टेस्ट भी कराएगी।
बताया जाता है कि विमलेश तीन वर्ष से अलबदा गांव के बाहर टिनशेड में अकेले रहकर गांव में मजदूर करते थे। इससे पहले गोधना में दो वर्ष व कमोलिया में छह माह तक रहे। उनका एक भाई तेजनारायण पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों भाई मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। अंतिम संस्कार के लिए पुलिस उसके भाई के आने का इंतजार कर रही है।
ग्रामीण जता रहे हत्या की आशंका
पुलिस ने अलाव तापते समय जलने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक सीधा साधा था। अलाव तापने निवास से दूर जाने की बात समझ से परे है। शरीर पूरा जल चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक विमलेश गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर पंचायत भवन व पानी की टंकी के पास रहते थे। आशंका है कि रात में बदमाश चोरी की इरादे से पहुंचे होंगे। टोकने पर जलाकर हत्या कर दी गई होगी।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में सेंटरिंग हटाते समय ढह गई मकान की सीढ़ी, मलबे में दबकर ऑटो चालक की मौत
डीएनए से होगी पुष्टि
डॉ. जामिद अली ने पोस्टमार्टम किया है। बताया कि शरीर जल चुका था। केवल बायां तलवा बचा है। बिसरा सुरक्षित कर लिया है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। उसी से पुष्टि होगी शव विमलेश का है या नहीं।
युवक का अधजला शव बरामद किया है। आशंका है अलाव तापते समय युवक जल गया होगा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
कपूर कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सिधौली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।